एल्विश यादव और लवकेश कटारिया का बेडरूम वीडियो; क्या एल्विश समलैंगिक है?

एल्विश यादव-लवकेश कटारिया बेडरूम वीडियो: यूट्यूबर एल्विश यादव अपने जिगरी दोस्त लवकेश कटारिया के साथ एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। दोनों बिस्तर पर बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे हैं।

Savitri Mehta
Bedroom Video Of Elvish Yadav And Lovekesh Kataria
Bedroom Video Of Elvish Yadav And Lovekesh Kataria (PC: BBN24/Social Media)

Elvish Yadav-Lovekesh Kataria Bedroom Video: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपने-अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत चुके यूट्यूबर्स एल्विश यादव और लवकेश कटरिया काफी अच्छे दोस्त हैं। शो के दौरान पूरी एल्विश आर्मी ने लवकेश का काफी सपोर्ट किया था। वो शो के अंदर अपने दोस्त को डिफेंड करने के लिए भी आए थे।

अब शो खत्म हो चुका है। इस बीच एल्विश यादव और उनके खास दोस्त लवकेश कटारिया का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में दोनों यूट्यूबर्स एक ही बिस्तर शेयर कर रहे हैं और उन्होंने केवल अंडर गारमेंट्स पहने हुए हैं। दोनों का शर्टलेस वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि यूनिक 2.0 नाम के एक एक्स (ट्विटर) पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एल्विश यादव शर्टलेस होकर बिस्तर पर लेटे हुए हैं, जबकि लवकेश कटारिया उनके दूसरी साइड पर लेटे हैं और मोबाइल चला रहे हैं। इसके बाद लवकेश बिस्तर से उठते हैं और बाथरूम की तरफ जाते हैं। इस दौरान अंडर गारमेंट्स में एल्विश उनका वीडियो शूट करते हैं, जिस पर लवकेश शर्माते हुए बाथरूम के अंदर चले जाते हैं। इसके बाद लवकेश जींस पहनकर आते हैं और अपने दोस्त से वीडियो शूट करने के लिए मना करते हैं। वहीं, एल्विश यादव अंडरवियर पहने अपना मिरर के सामने अपना वीडियो शूट करते हैं।

एल्विश बोले- गे होना गलत नहीं

वीडियो बनाते हुए एल्विश कहते हैं, ‘हम सोच रहे हैं कि अपना एक गैंग बना लेते हैं। गे होना कोई बुरी बात नहीं है। कभी-कभी लोगों को लगता है कि हम विरोधी हैं। नहीं भाई… हम खुलकर रहेंगे।’ एल्विश यादव के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कहा, ‘ये वीडियो बिल्कुल एडल्ट वीडियो की तरह लग रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह क्या याराना है।’ वहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए एल्विश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं LGBTQ को सपोर्ट करता हूं।’

दोनों को बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 से काफी पॉपुलर हुए थे। उन्होंने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अपने गेम से उन्होंने दर्शकों का ऐसा दिल जीता कि देश की जनता ने उन्हें शो की ट्रॉफी दिलवा दी। वहीं लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बने। शो में उन्होंने कई बार एल्विश आर्मी का जिक्र किया था और बताया था कि वो एल्विश के जिगरी दोस्त हैं। हालांकि एल्विश आर्मी के सपोर्ट के बावजूद लवकेश फिनाले से पहले इविक्ट हो गए थे। दरअसल, उन्हें जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के नॉमिनेशन के आधार पर शो से निकाला गया था।

Share This Article