Arti Singh Pregnancy: बेबी प्लान कर रही हैं आरती सिंह

Arti Singh Pregnancy: आरती सिंह ने रिवील किया कि वे कब दीपक चौहान संग अपना बेबी प्लान करेंगी।

Savitri Mehta
Arti Singh Pregnancy News Arti Singh Is Planning A Baby
Arti Singh Pregnancy News Arti Singh Is Planning A Baby (PC: BBN24/Social Media)

Arti Singh On Baby Planning: टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh Wedding) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। आरती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी की है। शादी के कई महीनों बाद भी आरती और दीपक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच आरती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चा में आ चुकी हैं। जी हां! आरती सिंह ने रिवील किया कि वे कब दीपक चौहान संग अपना बेबी प्लान करेंगी। आइए आपको भी बताते हैं।

आरती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान (Arti Singh Wedding) संग 25 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। आरती और दीपक की शादी बेहद ग्रैंड थी, इंडस्ट्री के कई सितारे आरती और दीपक की शादी में शामिल हुए थे। शादी के बाद आरती सिंह अपने हबी दीपक संग हनीमून मनाने पेरिस गई थीं, जहां की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। हनीमून के बाद अब आरती फिर काम पर लौट आई हैं। वह हाल ही में बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं थीं, जहां पर उन्होंने बेबी प्लानिंग पर बात की।

पारस छाबड़ा (Paras Podcast) ने अपने पॉडकास्ट में आरती सिंह से कई सवाल किए। इसी दौरान पारस ने आरती से एक बेहद पर्सनल सवाल पूछा। पारस ने कहा, “बेबीज के क्या प्लान हैं, कब करोगे?” पारस का यह सवाल सुनकर आरती शरमा गईं और फिर हंसकर जवाब देते हुए कहा, “पता नहीं! जब गुरु जी ने लिखा होगा, अपने आप आ जाएंगे, हो जाएगा सब।” आरती का जवाब सुनकर पारस कहते हैं, “मैं चाहता हूं कि जल्दी से छोटे-छोटे से प्यारे से गोलू मोलू से बच्चे हों, जो मुझे मामू कहकर बुलाएं।

Share This Article