Anupama Twist: अनुपमा ने खोली नई दुकान, अब शो में आएगा हाई वोल्टेज ड्रामा

आइए बताते हैं कि अनुपमा शो में आने वाले दिनों में क्या-क्या दिलचस्प मोड़ आने वाला है।

Savitri Mehta
Anupama Twist
Anupama Twist (PC: BBN24/Social Media)

Anupama Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में एक के बाद एक धांसू ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में जब से 6 महीने का लीप आया है, मेकर्स लगातार जबरदस्त ट्विस्ट ला रहे हैं। अब जल्द ही दर्शकों को एक और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जिससे शो की टीआरपी रॉकेट की तरह बढ़ने वाली है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में ‘अनुपमा’ में क्या कुछ दिलचस्प मोड़ आने वाला है।

अनुपमा ने खोली नई दुकान

अनुपमा और अनुज अपनी बेटी आध्या की तलाश में लगे हुए हैं, जिसकी पहचान बदलकर अब प्रीति कर दी गई है और उसे एक नई मां भी मिल गई है। इस सब ड्रामे के बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर अनुपमा के फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। दरअसल, अनुपमा ने एक नई शुरुआत की है, जहां अनुज ऑटो चला रहा है और अनुपमा ने एक नई खाने की दुकान खोली है। अब वह अपने हाथ के बने खाने की डिलीवरी भी करती है।

देखें अनुपमा का नया प्रोमो

नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा अपनी नई खाने की दुकान खोलकर बेहद खुश है। तभी उसे एक खाने का ऑर्डर मिलता है, और जब वह पार्सल देने के लिए निकलने वाली होती है, तो तेज बारिश होने लगती है। तभी अनुज आता है और उसकी मदद करने का प्रस्ताव रखता है। अनुज ऑर्डर पहुंचाने जाता है और वह घर आध्या का ही निकलता है। आध्या भी अपनी मां के हाथ की फ्रैंकी खाकर समझ जाती है कि यह उसकी मां अनुपमा के हाथ का खाना है। दूसरी तरफ, अनुज और अनुपमा को भी यह एहसास हो जाता है कि उनकी बेटी पास ही है। अब देखना होगा कि अनुज और अनुपमा अपनी बेटी से कैसे मिलते हैं और कहानी में क्या नया मोड़ आता है।

Share This Article