अक्षरा सिंह कब करेंगी शादी? खुद बताया डेट का राज़, वीडियो हुआ वायरल

Savitri Mehta
Akshara Singh Marriage Date Revealed
Akshara Singh Marriage Date Revealed (PC: BBN24/Social Media)

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए, एक्ट्रेस ने शादी की डेट पर क्या मजेदार जवाब दिया और क्यों फैंस उनके जवाब पर हैरान हैं।

अक्षरा सिंह का शादी पर बेबाक जवाब

Akshra Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा ने अपनी शादी से जुड़े सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी को चौंका दिया।

इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा से पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं भी अभी बहुत छोटी हूं। मुझे अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है और अपने दर्शकों के लिए बहुत मेहनत करनी है।”

30 फरवरी को होगी शादी?

इंटरव्यू के दौरान जब सवाल किया गया कि वो शादी कब करेंगी, अक्षरा ने कहा, “अगर मैं शादी करूंगी भी, तो 30 फरवरी को करूंगी।” उनके इस जवाब ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

जब इंटरव्यूअर ने कहा कि “30 फरवरी तो होती ही नहीं,” अक्षरा ने तुरंत जवाब दिया, “आ जाएगा।” अक्षरा के इस मजेदार बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फैंस का रिएक्शन

अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शादी करने की क्या जरूरत है?” दूसरे ने कहा, “ये क्या ही जवाब दे रही हो।” कई यूजर्स अक्षरा के इस मजाकिया अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।

अक्षरा का फोकस करियर पर

अक्षरा सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका ध्यान अपने करियर पर है। वो अपनी ऑडियंस के लिए और भी बेहतर काम करना चाहती हैं।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

अक्षरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनकी हाजिरजवाबी और फनी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। यह वीडियो एक बार फिर से साबित करता है कि अक्षरा अपनी क्यूटनेस और स्मार्टनेस से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं।

Share This Article