BPSC AEDO Exam 2026 में धांधली का खुलासा, नालंदा में Answer Key के साथ 3 गिरफ्तार

Bpsc Aedo Exam 2026 Cheating Case Nalanda Arrest
Bpsc Aedo Exam 2026 Cheating Case Nalanda Arrest (PC: BBN24/Social Media)

BPSC AEDO Exam 2026: Bihar Public Service Commission द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश का बड़ा खुलासा हुआ है. Nalanda जिले में आंसर-की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी और बायोमेट्रिक जांच एजेंसी के दो कर्मचारी शामिल हैं.

नालंदा में धांधली का प्रयास नाकाम

मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के पीएल साहू प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का है, जहां परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आई. अधिकारियों को शक होने पर एक महिला अभ्यर्थी की जांच की गई, जिसमें उसके पास से आंसर-की (उत्तर पर्ची) बरामद हुई.

इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बायोमेट्रिक मशीन में छिपाई गई थी Answer Key

जांच में सामने आया कि बायोमेट्रिक सत्यापन करने वाली एजेंसी के कर्मियों ने ही पूरी साजिश रची थी. आरोप है कि उन्होंने बायोमेट्रिक मशीन के होलोग्राम के अंदर उत्तरों की सूची छिपाकर रखी थी.

जैसे ही संबंधित अभ्यर्थी सत्यापन के लिए पहुंची, कर्मियों ने उसे यह पर्ची थमा दी. हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों की सतर्कता से यह साजिश पकड़ी गई.

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बायोमेट्रिक एजेंसी के सुपरवाइजर चंदन कुमार और ऑपरेटर राहुल कुमार शामिल हैं. वहीं, महिला अभ्यर्थी श्वेता कुमारी (पटना के बहादुरपुर की निवासी) को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है.

तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है.

कहां से आई Answer Key? जांच जारी

अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि परीक्षा से पहले ही आरोपियों के पास उत्तर कैसे पहुंचे. पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी सॉल्वर गैंग या बड़े गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है.

यह भी जांच की जा रही है कि कितने पैसों में यह सेटिंग हुई थी और क्या इसमें अन्य अभ्यर्थी भी शामिल हैं.

परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

पहली पाली में 9732 में से केवल 4285 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि दूसरी पाली में यह संख्या घटकर 4250 रह गई. फिलहाल पूरे जिले में इसी एक केंद्र पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है.

Share This Article
Exit mobile version