पटना में खूनी रविवार: चाय पीने निकले वकील Jitendra Kumar की सरेआम हत्या, पुलिस सन्न

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बेकाबू, सिविल कोर्ट के वकील Jitendra Kumar को दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Fevicon Bbn24
Patna Lawyer Jitendra Kumar Murder Shot Dead
Patna Lawyer Jitendra Kumar Murder Shot Dead (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार का दिन भी खूनी साबित हुआ जब सिविल कोर्ट के वकील Jitendra Kumar की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां वे रोज की तरह घर से चाय पीने निकले थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी। गंभीर हालत में उन्हें PMCH Patna में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। मृतक वकील का आवास मोहमदपुर में बताया गया है। Jitendra Kumar सिविल कोर्ट पटना में वर्षों से वकालत कर रहे थे।

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि वो हर दिन की तरह चाय पीने घर से निकले थे। लेकिन किसने और क्यों गोली मारी, इसका कोई सुराग नहीं है।

पटना में लगातार हो रहे मर्डर, पुलिस पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि हाल ही में पटना में बड़े कारोबारी Gopal Khemka की हत्या हुई थी, जिसके बाद से ही पटना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि खेमका मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया था, लेकिन अपराध की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पाया।

कुछ दिन पहले बालू कारोबारी रमाकांत यादव की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं शनिवार की रात भाजपा नेता सुरेंद्र केवट की पटना में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। और अब वकील Jitendra Kumar को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया।

लगातार हो रही हत्याओं से राजधानी के लोग दहशत में हैं। पुलिस के लिए ये वारदातें किसी चुनौती से कम नहीं हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Share This Article