तीन बार प्यार… तीसरे को मौत! पटना की ‘गुड़िया’ की कहानी सोनम रघुवंशी से भी ज्यादा खौफनाक!

पटना में सामने आया ऐसा खौफनाक लव ट्रैंगल, जहां एक महिला ने प्रेम में धोखा दिया, फिर ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने तीसरे प्रेमी को मरवा दिया।

Fevicon Bbn24
Patna Gudia Love Triangle Murder Case Sonam Style Crime
Patna Gudia Love Triangle Murder Case Sonam Style Crime (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • गुड़िया को तीसरी बार हुआ इश्क, और इस बार प्रेमी को मिली मौत
  • पहले प्रेमी के साथ मिलकर तीसरे प्रेमी की कराई हत्या
  • 3 बच्चे की मां, शादीशुदा होते हुए भी 3 पुरुषों से बनाए अवैध संबंध

गुड़िया, एक शादीशुदा महिला, जिसने अपने 20 साल में तीन बार इश्क किया। पहले दो आशिकों को छोड़ा, और तीसरे को मरवा दिया। बिहार की राजधानी पटना से सामने आया यह मामला किसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं। पटना पुलिस ने हत्या के इस केस का पर्दाफाश करते हुए गुड़िया, उसके पहले प्रेमी विजय कुमार, और उसके दोस्त अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया है।

तीन बच्चों की मां, तीन प्रेमी, तीसरा खत्म

गुड़िया की शादी राहुल नामक युवक से हुई थी, जिससे उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन बिना तलाक के ही वो विजय कुमार नामक युवक के साथ रहने लगी। विजय से रहते हुए ही उसकी मुलाकात एक टैंकर चालक सूरज कुमार से हुई, जो उसका तीसरा प्रेमी बना।

ड्राइवर से बना रिश्ता, फिर हुआ ब्लैकमेल

सूरज कुमार और गुड़िया के बीच करीब 5 साल तक प्रेम संबंध रहे। इस दौरान सूरज ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और जब गुड़िया ने उससे दूरी बनानी चाही, तो वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर गुड़िया ने अपने पहले प्रेमी विजय को इस बारे में बताया और हत्या की साजिश रची।

हत्या का प्लान और क्रूर अंजाम

हत्या की पूरी योजना में शामिल था विजय कुमार और उसका दोस्त अश्विनी कुमार। सूरज को बाजार बुलाकर, परसा बाजार स्थित एक खेत में ले जाया गया, जहां गला दबाकर और फिर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को एतवारपुर के खेत से बरामद किया।

गुड़िया ने उगले राज, जांच में सामने आई साजिश

पुलिस जांच में जैसे-जैसे तह तक पहुंची, गुड़िया की भूमिका साफ हो गई। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि सूरज कुमार से पीछा छुड़ाने के लिए उसने 14 साल पुराने प्रेमी विजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। विजय ने अपने दोस्त अश्विनी को भी साथ मिलाया और फिर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

सोनम रघुवंशी कांड से भी खौफनाक है पटना की गुड़िया

मध्य प्रदेश में हुए सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही, पटना की गुड़िया की कहानी भी हर रोज़ नए राज खोल रही है। ये मामला ना सिर्फ रिश्तों की हदें तोड़ता है, बल्कि बताता है कि प्यार में धोखा जब जुनून बन जाए तो इंसान क्या से क्या कर सकता है।

Share This Article