बिहार के सहरसा में दरिंदगी की हद: युवक का सिर-कान फाड़कर की गई हत्या, इलाके में फैली दहशत

चांदनी चौक पुलिस क्लब के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, पत्थर से कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

Fevicon Bbn24
Bihar Saharsa Heartbreaking Murder Unknown Man Dead Body Found
(Source: Google/Social Media Sites)

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले से एक बार फिर रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब के पास एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर और कान दो हिस्सों में फटा हुआ पाया गया, जिससे घटना की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मृतक की पहचान नहीं, मजदूरी करने वाला हो सकता है युवक

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसके कपड़े और हालात को देखकर यह कयास लगाया जा रहा है कि वह कोई मजदूर या कूड़ा बीनने वाला हो सकता है। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहुंचे लोगों की रूह तक कांप गई। हमलावरों ने पत्थर से कुचलकर उसे इस बेरहमी से मारा कि सिर और कान तक फट गए।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच में जुटी प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा और पुअनि खुशबू कुमारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और अहम साक्ष्य इकट्ठा किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, जहां से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

इस वीभत्स हत्या से स्थानीय लोग सदमे में हैं और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर सघन पड़ताल जारी है।

Share This Article