₹6.49 लाख की Maruti Swift ने रचा इतिहास, 3 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के साथ बनी इंडिया की नंबर-1 हैचबैक!

Maruti Suzuki Swift ने अपने दमदार लुक, बेहतरीन माइलेज और एडवांस फीचर्स से भारत में 3 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा।

Manish
Maruti Swift 3 Million Units Sold In India
Maruti Swift 3 Million Units Sold In India (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • Maruti Suzuki Swift की अब तक भारत में 3 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं।
  • सिर्फ मई में ही 14,135 यूनिट्स Swift के बेचे गए।
  • शानदार 22.38 km/l पेट्रोल माइलेज और CNG पर 30.90 km/kg का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki Swift भारत की सबसे भरोसेमंद और स्टाइलिश हैचबैक कारों में गिनी जाती है। कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया है कि इस कार की अब तक 3 मिलियन यूनिट्स से ज्यादा बिक्री हो चुकी है। मई 2025 में ही इसे 14,135 ग्राहकों ने खरीदा, जिससे यह महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बन गई।

हालांकि, सालाना आंकड़ों में 27% की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन कार की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

स्पोर्टी डिजाइन और शानदार फीचर्स ने दिल जीता

Maruti Swift को इसके स्पोर्टी लुक और फर्स्ट क्लास फीचर्स के लिए जाना जाता है। यह हैचबैक यंग जनरेशन से लेकर फैमिली यूज़र्स तक की पहली पसंद बनी हुई है।

डिजाइन और डिजिटल अपील

इस कार में मिलते हैं:

  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • LED हेडलाइट्स और DRLs
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

इंजन और परफॉर्मेंस

Swift में मिलता है एक नया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन, जो 80hp की पावर और 117Nm टॉर्क जनरेट करता है।
यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में आती है।
इसके अलावा, CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है।

दमदार माइलेज और कीमत

Maruti Swift का पेट्रोल माइलेज है 22.38 km/l, जबकि CNG वेरिएंट 30.90 km/kg देता है – जो इसे सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में से एक बनाता है।

इसकी कीमत की बात करें तो:

  • शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस: ₹6.49 लाख
  • टॉप वेरिएंट की कीमत: ₹9.64 लाख

यह कार चार वेरिएंट्स में आती है:
LXi, VXi, VXi (O), ZXi, जिनमें VXi और ZXi के साथ CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है।

किससे है टक्कर?

Maruti Suzuki Swift की सीधी टक्कर बाज़ार में Hyundai Grand i10 Nios और Renault Triber जैसी कारों से होती है। बावजूद इसके, Swift अपनी स्टाइल और परफॉर्मेंस के दम पर ग्राहकों का भरोसा लगातार बनाए रखी है।

Share This Article