गंगा किनारे डांस से नहीं बनते CM! पटना रैली में तेजस्वी पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा

पटना में उपेंद्र कुशवाहा की "संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार महारैली" से उठे बड़े सवाल

Upendra Kushwaha Rally Patna Tejashwi Remark
Upendra Kushwaha Rally Patna Tejashwi Remark (PC: BBN24/Social Media)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय “संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार महारैली” में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बिहार के सभी 38 जिलों से हजारों की भीड़ इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

‘अगर डांस से बनते मुख्यमंत्री, तो भारत का सबसे बड़ा डांसर होता PM’

सभा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा –
“गंगा किनारे डांस करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। अगर ऐसा होता, तो देश का सबसे बड़ा डांसर प्रधानमंत्री बन गया होता।”
उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्ति की छवि और जनता का विश्वास ही सबसे बड़ा आधार होता है।

शक्ति प्रदर्शन नहीं, सामाजिक सुधार की लड़ाई – कुशवाहा

मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि यह रैली किसी शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं है, बल्कि जनता के संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार की मांग को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें शक्ति प्रदर्शन करना होता, तो गांधी मैदान भी छोटा पड़ जाता।

परिसीमन पर बड़ा ऐलान, 2026 पर टिकी निगाहें

कुशवाहा ने जनसंख्या के आधार पर लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि 2026 में होने वाले परिसीमन में बिहार समेत पूरे उत्तर भारत को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

शिक्षा सुधार और जनहित मुद्दों पर भी बोले

उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी उनकी 25 सूत्री मांगों में से अधिकतर सरकार ने पूरी की हैं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि 4 लाख से 10 लाख तक बढ़ाने और जातीय जनगणना जैसे मुद्दे उनकी मांग पर पूरे हुए।

मंच पर जुटे बड़े नेता

इस रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, आलोक कुमार सिंह, प्रशांत पंकज समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने दिया।

Share This Article
Exit mobile version