बिहार के सभी 1,373 थानों में शुरू हुआ Child Help Desk, बच्चों को मिलेगी सुरक्षित जगह

Bihar Police Child Help Desk 1373 Police Stations
Bihar Police Child Help Desk 1373 Police Stations (PC: BBN24/Social Media)

पटना: बिहार पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को संवेदनशील तरीके से सुनने के लिए राज्य के सभी 1,373 पुलिस थानों में Child Help Desk और Child Corner शुरू किए हैं. यह पहल गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई.

इस व्यवस्था का उद्देश्य थाने आने वाले बच्चों को डरमुक्त और सुरक्षित माहौल देना है, ताकि वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्या पुलिस के सामने रख सकें.

बच्चों के लिए बनाया गया खास स्थान

Child Help Desk को पुलिस थाने के लॉकअप से अलग जगह पर बनाया गया है. यहां बच्चों की समस्याएं सुनने और उनकी मदद करने की जिम्मेदारी Child Welfare Police Officer (CWPO) की होगी.

डेस्क पर लगाए गए बोर्ड में बच्चों के लिए चार प्रमुख संदेश दिए गए हैं—अपनी समस्या बताएं, आपकी बात सुनी जाएगी, जरूरी मदद दी जाएगी और आप सुरक्षित हैं.

लड़कियों की मदद के लिए महिला पुलिसकर्मी

हर Child Help Desk या Child Corner पर एक योग्य महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी. खास तौर पर पुलिस से मदद मांगने वाली लड़कियों से बातचीत करने और उनकी समस्याओं को समझने में महिला पुलिसकर्मी सहायता करेंगी.

Child Help Desk पर मिलने वाली शिकायतों पर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा.

अधिकारियों की निगरानी में चलेगा सिस्टम

Child Help Desk की व्यवस्था की निगरानी DSP, Special Crime-cum-In-Charge Officer और Special Juvenile Police Unit समेत वरिष्ठ अधिकारी करेंगे. वे संबंधित रजिस्टर और Child Welfare Police Officers के काम की नियमित समीक्षा करेंगे.

पुलिस एक्ट और NCPCR की गाइडलाइन के तहत पहल

बिहार पुलिस के अनुसार, यह पहल Bihar Police Act, 2007 की धारा 8(5) और National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR) की गाइडलाइंस के तहत की गई है.

इसका उद्देश्य पुलिस थानों में बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवस्था को मजबूत करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित तरीके से सहायता उपलब्ध कराना है.

Share This Article
Exit mobile version