बेटी के सामने मां की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में सीतामढ़ी में बड़ा कांड

सीतामढ़ी में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, किचन में खाना बनाते वक्त बदमाशों ने सिर में मारी गोली।

Fevicon Bbn24
Sitamarhi Mother Murder Land Dispute
Sitamarhi Mother Murder Land Dispute (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रीगा थाना क्षेत्र के उत्तम नगर रमनगरा इलाके में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना महिला की आठ वर्षीय बेटी के सामने हुई।

किचन में खाना बनाते वक्त हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका सोनिया देवी (उम्र 41 वर्ष), उपेन्द्र सिंह की पत्नी थीं। घटना के समय वह रसोई में खाना बना रही थीं। तभी तीन नकाबपोश युवक अपाचे बाइक से पहुंचे और जमीन रजिस्ट्री को लेकर बातचीत करने लगे। अचानक उन्होंने पिस्टल निकाली और सोनिया देवी के सिर में गोली मार दी। महिला मौके पर ही गिर पड़ी।

नेपाल की ओर फरार हुए बदमाश

गोलियां चलाने के बाद आरोपी बाइक से सोनबरसा की तरफ भाग निकले और नेपाल की ओर निकल गए। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर मृतका के भैसूर (देवर) ने ही बदमाशों की मदद से हत्या करवाई है। हाल ही में खतियानी जमीन की रजिस्ट्री मृतका के पति उपेन्द्र सिंह के नाम हुई थी, जिस पर विवाद चल रहा था।

पुलिस और नेताओं की मौजूदगी

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। वहीं, पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

Share This Article