आरा में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर पर टूटा कहर! पसली में गहरी चोट, पटना रेफर

बिहार बदलाव यात्रा के बीच प्रशांत किशोर घायल, आरा की रैली अधूरी छोड़ इलाज के लिए पटना रवाना, समर्थकों में चिंता

Rohit Mehta Journalist
Prashant Kishor Injured Patna Hospital After Arrah Rally
Prashant Kishor Injured Patna Hospital After Arrah Rally (Source: BBN24/Google/Social Media)

जन सुराज पार्टी के संस्थापक Prashant Kishor बिहार में बदलाव यात्रा पर निकले हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को आरा में आयोजित जनसभा के दौरान उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। जनसभा से पहले Prashant Kishor रोड शो में अपनी गाड़ी का गेट खोलकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से PK की पसली में गंभीर चोट आई है।

डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत Patna रेफर कर दिया है। इस वजह से PK आरा की रैली को संबोधित नहीं कर सके।

निजी अस्पताल से पटना रेफर, हालत पर नजर

हादसे के बाद PK को तुरंत आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के बड़े अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि पसली में गहरी चोट होने से उनके स्वास्थ्य को लेकर खतरा बना हुआ है।

इससे पहले Jan Suraj पार्टी के अध्यक्ष Uday Singh ने भी प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि PK पसली में चोट के बावजूद भी बिहार बदलाव यात्रा जारी रखे हुए हैं।

पटना की सड़कों पर सियासी पोस्टर वार! चंदन मर्डर और ललन के मटन भोज पर नीतीश से राजद का बड़ा हमला

PK की मौजूदगी में कई चर्चित चेहरे जन सुराज में शामिल

यात्रा के दौरान PK की जन सुराज पार्टी में नए चेहरों के शामिल होने का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर Manish Kashyap ने पार्टी जॉइन की थी। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी Jayprakash Singh ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर जन सुराज का दामन थाम लिया। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय गायक Ritesh Pandey भी PK की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।

बिहार की सभी सीटों पर चुनावी तैयारी में जुटी है जन सुराज

PK ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री Nitish Kumar के गृह जिले Nalanda से की थी। जन सुराज पार्टी ने ऐलान किया है कि वे बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन PK की पसली में चोट ने फिलहाल इस यात्रा पर विराम लगा दिया है।

Railway Job 2025: बिना परीक्षा रेलवे में सीधी भर्ती, 900+ पद खाली, जल्दी करें वरना चूक जाएंगे मौका!

Share This Article