पटना सरकारी स्कूल कांड: बाथरूम में आग से झुलसी छात्रा, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर बरपाई नाराज़गी

रहस्यमयी हालात में पाँचवीं की छात्रा घायल, प्रशासन की कार्यवाही पर उठे सवाल

Fevicon Bbn24
Patna School Tragedy Class 5 Girl Burns
Patna School Tragedy Class 5 Girl Burns (PC: BBN24/Social Media)

राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित अमला टोला इलाके के एक सरकारी स्कूल से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कक्षा पाँच की छात्रा जोया प्रवीण आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

कैसे लगी आग, सवालों में घिरा स्कूल प्रशासन

सूत्रों के अनुसार, बच्ची स्कूल के बाथरूम में बंद पाई गई थी। स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। लेकिन स्थानीय निवासियों का आरोप है कि स्कूल का बाथरूम अक्सर बंद रहता है, ऐसे में बच्ची वहां कैसे पहुंची – यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

भीड़ का आक्रोश और पुलिस संग झड़प

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और लाठियां भी चल गईं। हालात को काबू करने के लिए मौके पर सेंट्रल एसपी दीक्षा पहुंचीं और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

बच्ची की हालत और आगे की कार्रवाई

गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटा है, लेकिन लोग सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article