पटना में आधी रात घुसे हत्यारे! बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, घर में डकैती की भी पुष्टि

फुलवारी शरीफ में शांति देवी की रहस्यमयी हत्या, लूट के विरोध में हत्या या पुरानी रंजिश? पुलिस जांच में कई खुलासे संभावित

Fevicon Bbn24
Patna Midnight Robbery Murder Fulwari Sharif
Patna Midnight Robbery Murder Fulwari Sharif (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की नाक के नीचे सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में शुक्रवार आधी रात डकैती के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग शांति देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने हत्या को भी अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब 2 बजे हुई। बदमाश गैस कटर से दरवाजे का फाइबर काटकर भीतर दाखिल हुए। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या लूटपाट के विरोध में हुई या फिर हमलावर मृतका को पहले से जानते थे।

शनिवार सुबह जब परिजन पहुंचे तो शांति देवी मृत अवस्था में मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह और फुलवारी डीएसपी समेत एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।

लखनऊ में धर्मांतरण का हैरान कर देने वाला खेल! मौलाना ने दोस्त के भरोसे को तोड़ा

मौत के पीछे गहरी साजिश?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरवाजे को बेहद सफाई से काटा गया है, जिससे साफ है कि आरोपी किसी पेशेवर अपराधी से कम नहीं था। साथ ही अलमारी को भी सलीके से बंद किया गया, जिससे लूट का अंदेशा मजबूत होता है। मृतका के डेली रूटीन की जानकारी होने से पुलिस को किसी करीबी पर शक है।

एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि, “यह साफ है कि हत्यारा शांति देवी को जानता था। वह घर में मौजूद सामान, रास्तों और उनके रोजमर्रा के समय को बखूबी समझता था।”

पुलिस जुटी है हर एंगल से जांच में

फुलवारी शरीफ पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article