पटना के नए डीएम बने Dr. Tyagarajan S.M: पीएम मोदी से सम्मानित, नीतीश कुमार की पहली पसंद

2011 बैच के IAS अधिकारी Dr. Tyagarajan S.M ने संभाला Patna DM का पद, पूर्व में रह चुके हैं गया, नालंदा और दरभंगा के जिलाधिकारी, सीएम नीतीश ने जताया भरोसा

Patna Dm Dr Tyagarajan Sm Appointed Biography Awards
(Image Source: Social Media Sites)

2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी Dr. Tyagarajan S.M ने मंगलवार को पटना के नए जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान डीएम Dr. Chandra Shekhar Singh से पदभार ग्रहण किया, जो अब पटना प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं। कार्यभार ग्रहण के समय Dr. Chandra Shekhar Singh ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं Dr. Tyagarajan S.M?

Dr. Tyagarajan S.M मूल रूप से तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के निवासी हैं। इनका जन्म 20 दिसंबर 1984 को हुआ था। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम S. Mohan Ram और माता का नाम Uma Devi है। उन्होंने MGR Medical College, Coimbatore से वर्ष 2008 में MBBS की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2010 में उन्होंने आईपीएस (IPS) बनकर ओडिशा में बतौर ASP जॉइन किया। इसके बाद 2011 में उन्होंने IAS परीक्षा पास की और बिहार कैडर मिला।

पीएम मोदी से मिला सम्मान

Dr. Tyagarajan S.M को वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। वे Nitish Kumar सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। पूर्णिया में प्रशासनिक प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पटना सिटी में SDO के रूप में हुई थी। इसके बाद वे Bihar Sharif Municipal Commissioner बने, जहां उन्होंने स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए।

Nalanda और Gaya में भी रहे DM

Dr. Tyagarajan को अगस्त 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले Nalanda का जिलाधिकारी नियुक्त किया। यहां उन्होंने नालंदा को स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल कराने जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए। इसके बाद वे Gaya के जिलाधिकारी भी बने, जहां उनके कार्यों की व्यापक सराहना हुई।

दरभंगा को दिलाई नई पहचान

फरवरी 2019 में Dr. Tyagarajan S.M को Darbhanga जिले का डीएम बनाया गया। वहां उनके कुशल नेतृत्व और जनहित में किए गए निर्णयों के चलते उन्हें Fame India और Asia Post द्वारा “विलक्षण” श्रेणी में स्थान दिया गया। इस सर्वे में उत्कृष्ट सोच, दूरदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता और प्रशासनिक गंभीरता जैसे 10 मानकों पर मूल्यांकन किया गया था।

Share This Article
Exit mobile version