पटना AIIMS में कोरोना की वापसी! महिला डॉक्टर समेत 6 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, मचा हड़कंप

AIIMS Patna में कोरोना के नए केस ने फिर से बढ़ाई चिंता, संक्रमितों में डॉक्टर और नर्स शामिल, अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर

Fevicon Bbn24
Patna Aiims Corona Positive Doctor Health Workers
(Image Source: Social Media Sites)

Patna: राजधानी पटना के AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। यहां की एक महिला डॉक्टर और एक नर्स समेत कुल 6 स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जैसे ही रिपोर्ट सामने आई, अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सभी संक्रमितों को तुरंत विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है और उनका इलाज अनुभवी डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

नियमित जांच में सामने आया संक्रमण

AIIMS प्रशासन के अनुसार, महिला डॉक्टर और नर्स कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। संक्रमण की आशंका को देखते हुए दोनों की नियमित जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच की जा रही है।

स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी संक्रमितों की हालत फिलहाल स्थिर है और कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इसके अलावा, अस्पताल परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

AIIMS Patna में सामने आए इन मामलों ने एक बार फिर कोरोना को लेकर सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से भीड़भाड़ से बचने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article