नेपाल जेलब्रेक कांड: 10 फरार कैदी भारत में पकड़े गए, बॉर्डर पर हाई अलर्ट

नेपाल के जलेश्वर जेलब्रेक के बाद 576 कैदी फरार, 10 ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की, SSB ने दबोचा।

Fevicon Bbn24
Nepal Jailbreak Prisoners Caught India Border Ssb
Nepal Jailbreak Prisoners Caught India Border Ssb (PC: BBN24/Social Media)

नेपाल में हुए बड़े जेलब्रेक कांड के बाद मंगलवार की देर रात 10 फरार कैदी चोरी-छिपे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए। सीमा सुरक्षा बल (SSB) के जवानों ने सभी को हिरासत में लेकर बिहार के सीतामढ़ी जिले के भिठ्ठा और सुरसंड थाना पुलिस को सौंप दिया।

आठ नेपाली और दो भारतीय कैदी गिरफ्तार

भिठ्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कैदियों में नेपाल के धनुषा, महोत्तरी और औरही इलाके के कई आरोपी शामिल हैं। इनके साथ बिहार के वैशाली जिला निवासी मोहन कुमार को भी पकड़ा गया। वहीं, सुरसंड पुलिस ने मोतिहारी और नेपाल के हेठौढ़ा से जुड़े तीन फरार कैदियों को गिरफ्तार किया।

जलेश्वर जेलब्रेक का सच

बता दें कि मंगलवार को नेपाल की जलेश्वर जेल में 577 कैदी बंद थे। अचानक हुए जेलब्रेक में 576 कैदी फरार हो गए, जबकि एक बंदी को नेपाली सशस्त्र प्रहरी ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद महोत्तरी जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया और बॉर्डर इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

नेपाल में विरोध और हिंसा

नेपाल इन दिनों उथल-पुथल से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ भड़के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक को आग के हवाले कर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि कई नेताओं के घरों और दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Share This Article