नालंदा में मंत्री व विधायक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से घेरकर दौड़ाया

गुस्साए ग्रामीणों के बीच मचा हड़कंप, 1 किलोमीटर दौड़कर बचाई जान

Fevicon Bbn24
Nalanda Minister Mla Attack Bihar News
Nalanda Minister Mla Attack Bihar News (PC: BBN24/Social Media)

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी मुखिया उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

दोनों नेता हाल ही में संदिग्ध हालात में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही वे गांव में दाखिल हुए, नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर मंत्री और विधायक को करीब एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

बॉडीगार्ड और कई लोग घायल

हमले के दौरान नेताओं के साथ मौजूद बॉडीगार्ड और समर्थक भी बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

क्यों भड़के ग्रामीण?

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिससे 9 लोगों की जान गई। यही वजह है कि गांव में नेताओं का विरोध फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक के खिलाफ लोगों में पहले से ही नाराजगी थी।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस बल बड़ी संख्या में गांव में तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article