Muzaffarpur Accident: तेज रफ्तार का आतंक! Pickup ने Scorpio को उड़ा डाला, ड्राइवर की SKMCH में मौत

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ने फिर ली एक और जान, हथौड़ी थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा, ड्राइवर की पहचान Sitamarhi निवासी Bablu Raut के रूप में

Fevicon Bbn24
Muzaffarpur Pickup Scorpio Road Accident Bablu Raut Death
Muzaffarpur Pickup Scorpio Road Accident Bablu Raut Death (Source: BBN24/Google/Social Media)

Muzaffarpur जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला Hathauri थाना क्षेत्र के Gopalpur पुल के पास का है, जहां तेज रफ्तार Pickup ने सामने से आ रही Scorpio को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Bablu Raut की SKMCH में मौत

Scorpio सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। Hathauri थाना के थानाध्यक्ष Vikki Kumar अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए SKMCH, Muzaffarpur भेजवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान Sitamarhi जिले के Hanuman Nagar निवासी Bablu Raut के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब्त की दोनों गाड़ियां

पुलिस ने घटना स्थल से Scorpio और Pickup दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं, थानाध्यक्ष Vikki Kumar ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इस हादसे के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article