मोतिहारी में शिक्षा विभाग का कर्मचारी 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, BEO फरार

पूर्वी चंपारण में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर पकड़ा गया जबकि बीईओ मौके से फरार हो गया।

Fevicon Bbn24
Motihari Education Department Bribery Case
Motihari Education Department Bribery Case (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • पूर्वी चंपारण में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई
  • 10 हजार की घूस लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
  • BEO मौके से चकमा देकर फरार

पूर्वी चंपारण (Motihari) में मंगलवार को निगरानी विभाग (Vigilance Team) ने बड़ी कार्रवाई की। शिक्षा विभाग (Education Department) में भ्रष्टाचार की शिकायत पर छापा मारकर डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मौके पर मौजूद BEO (Block Education Officer) टीम को चकमा देकर फरार हो गया।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग के चिरैया बीआरसी कार्यालय में घूसखोरी की शिकायत मिली थी। आरोप था कि बीईओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर शिक्षक मनि भूषण कुमार से पेमेंट रिलीज़ करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और ऑपरेटर को रंगेहाथ पकड़ लिया।

जिले में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए ऑपरेटर को टीम अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर गई है। फरार बीईओ की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share This Article