बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सेक्युलर पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह हाईकोर्ट दरगाह मजार शरीफ पर आयोजित उर्स में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी की और बिहार सहित पूरे देश में शांति, उन्नति और खुशहाली की दुआ मांगी।
पार्टी नेताओं के साथ मांझी की मौजूदगी
चादरपोशी के दौरान मांझी के साथ पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी, प्रदेश प्रभारी मो. जाबिर पप्पू खान, युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल प्रवेज महाराज खान भी मौजूद रहे।
दरगाह कमेटी ने किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, सचिव तहसीन नदीम, जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल बाकी सिद्दीकी, सचिव इंसार बखो अदील अहमद और नूर आलम समेत पूरी कमेटी ने अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
अमन-शांति का संदेश
इस चादरपोशी ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर संदेश दिया कि सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारा ही देश की असली ताकत है। मांझी की यह पहल लोगों के बीच धार्मिक सद्भाव को और मजबूत करती है।


