बक्सर में ट्रेलर-ऑटो की भीषण टक्कर: 3 की मौके पर मौत, 6 घायल

बिहार के बक्सर जिले में करेला गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेलर चालक मौके से फरार

Fevicon Bbn24
Horrific Road Accident In Buxar Three Killed Six Injured
(Image Source: Social Media Sites)

Buxar (बक्सर), 28 मई 2025: बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के करेला गांव के पास आज सुबह एक ट्रेलर और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो यात्रियों को लेकर जा रहा था और सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और सवार यात्री सड़क पर जा गिरे।

घायलों को बक्सर सदर अस्पताल किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस पहुंची। सभी घायलों को पहले नजदीकी राजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रेलर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने का कार्य जारी है।

Share This Article