पटना: चर्चित Chandan Mishra Murder Case में बिहार STF ने शनिवार रात को बड़ा एक्शन लेते हुए कोलकाता के आनंदपुर से मोस्ट वांटेड शूटर Tausif urf Badshah को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक महिला समेत चार अन्य आरोपित भी दबोचे गए। STF ने पटना और बक्सर से भी तीन मददगारों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी घायल हो गया।
STF और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कोलकाता के New Town इलाके में गेस्ट हाउस और आवासीय परिसरों में छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार आरोपितों के पास से एक सफेद रंग की कार भी जब्त की गई है।
तेज प्रताप यादव की व्हाट्सएप डीपी पर बड़ी साजिश! फर्जी चैटिंग से हड़कंप, FIR दर्ज
गैंगस्टर Sheru ने जेल से रची थी चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश
जांच में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल की जेल में बंद गैंगस्टर Sheru ने चंदन मिश्रा की हत्या का पूरा खाका खींचा था। उसने चंदन के करीबी से दोस्ती कर उसकी हर गतिविधि पर नजर रखवाई। शेरू ने चंदन को इलाज के लिए पटना के Paras Hospital लाने की योजना बनाई जहां शूटर तौसीफ और उसके साथी पहले से मौजूद थे।
CCTV फुटेज बना तौसीफ की गिरफ्तारी का बड़ा आधार
तौसीफ की गिरफ्तारी में CCTV फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज में तौसीफ को सफेद कार से हाईवे पर भागते देखा गया। STF ने उसी मार्ग पर लगे कैमरों से लोकेशन ट्रेस कर उसे धर दबोचा।
व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट से मिले कई सुराग
गिरफ्तार आरोपियों के फोन, व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट की गहन जांच की जा रही है। साथ ही CDR (Call Detail Record) से शेरू और शूटरों के बीच की बातचीत के प्रमाण मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शेरू ने घटना के बाद सभी आरोपियों को बिहार छोड़ने का आदेश दिया था।
पिस्टल लहराकर मनाया था जश्न
हत्या के बाद शूटरों ने पारस अस्पताल से निकलते समय पिस्टल लहराकर जश्न मनाया था। यही नहीं, इस दौरान का CCTV भी STF के हाथ लगा है, जो आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत बना।
गैंगवार का नतीजा बताई हत्या, ADG कुंदन कृष्णन का बयान
ADG Kundan Krishnan ने बताया कि चंदन मिश्रा की हत्या गैंगवार का नतीजा है। इस साजिश में कई बड़े नाम शामिल हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


