Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले से प्रेम-प्रसंग के चलते खौफनाक वारदात सामने आई है। रविवार देर शाम इंटर का छात्र Divya Prakash Singh उस समय गोलियों का शिकार बन गया जब वह अपने पिता के साथ बाजार से लौट रहा था। हमलावरों ने उसे उसके पिता के सामने ही गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना भोजपुर जिले के Udwantnagar Thana क्षेत्र के डिमा गांव के पास की है। घायल छात्र Divya Prakash Singh का इलाज अस्पताल में जारी है। दिव्य ने बयान में कहा कि वह पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्यार करता है। दोनों की पहली मुलाकात करीब चार साल पहले बाजार में हुई थी। इस रिश्ते से लड़की के परिवारवाले नाराज थे। दिव्य ने बताया कि प्रेमिका के भाई Prince और Golu ने पहले भी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।
पिता और दोस्त के सामने हुई फायरिंग
दिव्य प्रकाश ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने पिता Dharmendra Pratap Singh, जो झारखंड के कोडरमा सिविल कोर्ट में कर्मचारी हैं, और एक दोस्त के साथ गरहनी बाजार से घर लौट रहा था। तभी डिमा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे Prince, Golu और उनके चाचा ने घेर लिया। देखते ही गोली चला दी जो दिव्य के बाएं हाथ में लगी। फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फरार हो गए।
पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द गिरफ्तारी का दावा
Udwantnagar Thana प्रभारी Jaiprakash ने बताया कि यह मामला पूरी तरह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। घायल के बयान पर Prince, Golu और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या बिहार की सत्ता का वारिस बनेगा निशांत कुमार? राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को दी चौंकाने वाली सलाह


