Bihar Politics: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद Pappu Yadav अपने एक विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिर गए हैं. महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के बाद उनके खिलाफ सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है.
इस मामले में महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए पप्पू यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. वहीं, राजनीतिक दलों और नेताओं ने भी इस बयान की कड़ी आलोचना की है.
अनंत सिंह का तीखा हमला
जदयू विधायक Anant Singh ने पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “वह पागल हो गए हैं.” उन्होंने पप्पू यादव के बयान को पूरी तरह गलत और आपत्तिजनक बताया.
अनंत सिंह ने कहा कि इस तरह का बयान देने से पहले उन्हें अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.
अपराध पर भी दिया बयान
बिहार में अपराध के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर Anant Singh ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर है. उन्होंने कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर भी किया जाएगा.
उन्होंने यह भी दावा किया कि अब बिहार में अपहरण और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं.
नीतीश कुमार की तारीफ
अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाया है और कानून-व्यवस्था में सुधार किया है.
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने भाजपा पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था, अनंत सिंह ने इसे विपक्ष की सामान्य राजनीति करार दिया.
निशांत कुमार को लेकर क्या कहा?
Nishant Kumar की सक्रियता पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीति में घूमना-फिरना चाहिए, इससे अनुभव बढ़ता है और पार्टी को भी फायदा होता है.
इस पूरे विवाद के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जो आने वाले दिनों में और गर्मा सकता है.


