बिहार में प्रेम कहानी बनी सनसनी: गुपचुप मुलाकात के बाद गांववालों ने कराई शादी

मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका की गुप्त मुलाकात पर गांववालों ने पकड़कर कराया विवाह, पुलिस ने किया परिवार को सुपुर्द।

Fevicon Bbn24
Bihar Lover Secret Meeting Marriage
Bihar Lover Secret Meeting Marriage (PC: BBN24/Social Media)

मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हलचल मच गई जब एक युवक अपनी प्रेमिका से गुपचुप मिलने परदेस से गांव पहुंचा। दोनों की मुलाकात की भनक गांववालों को लग गई और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई।

गांववालों ने युवक को पकड़कर प्रेमिका संग उसकी शादी करवा दी। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई और परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। करीब एक साल की बातचीत में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। गुरुवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने परदेस से सरैया आया था, तभी यह घटनाक्रम हुआ।

पुलिस और परिजनों की सहमति

थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और उनके परिजन भी शादी से सहमत हैं। परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

वीडियो भी हुआ वायरल

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की की उम्र 19 साल और युवक की उम्र 23 साल है। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक युवती की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ने कहा कि यह शादी उनकी आपसी सहमति से हुई है और वह युवती को पूरी जिम्मेदारी और खुशी के साथ रखेंगे।

Share This Article