बिहार राजनीति में बवाल: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी में जोरदार टकराव

कैबिनेट मीटिंग में जमीन को लेकर डिप्टी सीएम और मंत्री भिड़े, तू-तू मैं-मैं से मामला गरमाया

Fevicon Bbn24
Bihar Deputy Cm Ashok Chaudhary Vijay Sinha Clash
Bihar Deputy Cm Ashok Chaudhary Vijay Sinha Clash (PC: BBN24/Social Media)

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा हो गया। मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि हॉल में मौजूद अन्य मंत्री और अफसरों को बीच-बचाव करना पड़ा।

जमीन को लेकर शुरू हुई बहस

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब अशोक चौधरी ने कैमूर जिले के चैनपुर में बनने वाले कॉलेज के लिए जमीन की मांग की। यह इलाका अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमान खान का विधानसभा क्षेत्र है।
अशोक चौधरी का कहना था कि कृषि विभाग (जो विजय सिन्हा के पास है) कॉलेज को जमीन उपलब्ध कराए। इस पर विजय सिन्हा ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कृषि विभाग केवल बदले में उतनी ही जमीन मिलने पर ही अपनी जमीन दे सकता है।

कैबिनेट से बाहर भी बढ़ा विवाद

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट के बाद भी दोनों नेताओं की तू-तू मैं-मैं जारी रही। अशोक चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि “क्या आप हमेशा कृषि मंत्री रहेंगे?” इस पर विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि “आप तो हमेशा से मंत्री हैं, सरकार को बदनाम कर रखा है।”
तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों गुस्से में एक-दूसरे की तरफ बढ़े। मौके पर मौजूद अफसरों और मंत्रियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और दोनों को शांत कराया।

Share This Article