NDA कार्यक्रम में हंगामा: पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे मंच पर गिरे, कुर्सी खींची गई!

गया जिले में आयोजित NDA सम्मेलन के दौरान अचानक मंच पर अफरातफरी, वीडियो वायरल

Fevicon Bbn24
Ashwini Choubey Fall Nda Event Gaya
Ashwini Choubey Fall Nda Event Gaya (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के गया जिले के शेरघाटी में आयोजित एनडीए (NDA) कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंच पर कुर्सी पर बैठने ही वाले थे कि तभी पीछे खड़े एक शख्स ने अचानक उनकी कुर्सी खींच दी। इसके चलते वे धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े।

मंच पर मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

इस अप्रत्याशित घटना से मंच पर अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत अश्विनी चौबे को संभाला। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि जैसे ही चौबे कुर्सी पर झुकते हैं, तभी किसी ने मज़ाक या शरारत में उनकी कुर्सी खींच ली।

चोटिल हुए अश्विनी चौबे

सूत्रों के मुताबिक, गिरने की वजह से अश्विनी चौबे के हाथ और पीठ में हल्की चोट आई है। हालांकि स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है। मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत सहारा दिया और हालात सामान्य करने की कोशिश की।

बिहार चुनाव से पहले NDA कार्यक्रम में विवाद

यह घटना ऐसे समय हुई है जब बिहार चुनाव 2025 की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस तरह की घटनाएँ राजनीतिक मंचों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े करती हैं।

Share This Article