37% गिरी ‘स्त्री 2’ की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर धूम बरकरार

Stree 2 collection day 13: निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ने 13वें दिन 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

Savitri Mehta
'stree 2' Entered The 400 Crore Club On The 11th Day
'stree 2' Entered The 400 Crore Club On The 11th Day (PC: BBN24/Social Media)

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए कई नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। हालांकि, अब निर्देशक अमर कौशिक की इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13वें दिन फिल्म की कमाई में 37% की गिरावट आई है। sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्त्री 2’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 414.55 करोड़ हो गया है।

‘स्त्री 2’ की कमाई की पूरी डिटेल

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई है जिसने दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी है। 15 अगस्त को ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ एक साथ रिलीज हुई थीं। हालांकि, ‘स्त्री 2’ की तगड़ी कमाई के आगे बाकी दोनों फिल्में टिक नहीं पाईं। ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर 60.3 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस को हिला दिया। फिर दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 43.85 करोड़ रहा। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने क्रमशः 55.9 करोड़ और 38.1 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 291.65 करोड़ कमा लिए थे।

दूसरे सप्ताह में घटती-बढ़ती रही ‘स्त्री 2’ की कमाई

‘स्त्री 2’ के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखा गया। फिल्म ने 9वें दिन 17.5 करोड़ कमाए, जबकि 10वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 33 करोड़ कमाए। 11वें दिन तो ‘स्त्री 2’ की कमाई में जबरदस्त वृद्धि देखी गई और इसने 42.4 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा गिरकर 18.5 करोड़ पर आ गया। अब तक ‘स्त्री 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 414.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

‘स्त्री 2’ के बारे में

निर्देशक अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के साथ ही नए रिकॉर्ड बनाए और पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े। यह फिल्म 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल है। ‘स्त्री’ को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 181 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, ‘स्त्री 2’ को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया है और अब तक इसने 414.55 करोड़ कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 589.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।”

Share This Article