Kolkata Rape Murder Case: आलिया भट्ट ने इंसाफ की मांग की, लिखा नोट

Kolkata Rape Murder Case Alia Bhatt: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आवाज उठाई और एक लंबा नोट लिखा।

Savitri Mehta
Kolkata Rape Murder Case Alia Bhatt
Kolkata Rape Murder Case Alia Bhatt (PC: BBN24/Social Media)

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई निर्दयता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस तरह से कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई, इस घटना ने देश में एक बार फिर निर्भया केस की यादें ताजा कर दी हैं। पूरे देश में कोलकाता डॉक्टर केस को लेकर आक्रोश है। हर तरफ मेडिकल विभाग से लेकर आम जनता तक इंसाफ की मांग कर रही है और सड़कों पर उतर आई है। साथ ही, महिलाएं अपनी सुरक्षा की मांग के लिए आवाज उठा रही हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का भी नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट लिखा है।

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस पर आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम नोट

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब महिलाएं अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं हैं, तो वे और कहाँ सुरक्षित हो सकती हैं? इस विरोध में अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी शामिल हो रहे हैं। कुछ समय पहले मानुषी छिल्लर और सामंथा रूथ प्रभु ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई थी। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी एक कविता के जरिए महिला डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।

अब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी महिला सुरक्षा को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। आलिया भट्ट ने लिखा है- “एक और रेप केस और फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्भया केस के बाद भी कुछ खास बदलाव नहीं आया है।” आलिया भट्ट ने आगे जो कुछ कहा, वह आप ऊपर दिए लिंक में पढ़ सकते हैं।

Share This Article