पवन सिंह और सनी लियोनी की जोड़ी ने मचाया धमाल, देखें शानदार वीडियो

Pawan Singh-Sunny Leone Music Video: "तेरी लाल चुनरिया" गाने में सनी लियोनी और पवन सिंह के रोमांस के साथ धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है।

Savitri Mehta
Pawan Singh And Sunny Leone's Pair Created A Stir, Watch The Amazing Video
Pawan Singh And Sunny Leone's Pair Created A Stir, Watch The Amazing Video (PC: BBN24/Social Media)

Pawan Singh-Sunny Leone Music Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों धूम मचाए हुए हैं। हाल ही में उनका एक बॉलीवुड गाना “आई नई” रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त हिट हो रहा है। यह गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही पवन सिंह का एक और बॉलीवुड गाना चर्चा में है, जो कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था। जी हां! हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के गाने “तेरी लाल चुनरिया” की। यदि आपने अब तक यह गाना नहीं देखा है, तो हमारे इस आर्टिकल में देखें।

सनी लियोनी की अदाओं पर फिदा हुए पवन सिंह (Pawan Singh Superhit Songs)

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्होंने कई हिंदी गाने भी गाए हैं। इन दिनों उनका एक गाना “तेरी लाल चुनरिया” खूब सुना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड की हॉट दिवा सनी लियोनी नजर आ रही हैं। पवन सिंह और सनी लियोनी की हॉट केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी है।

“तेरी लाल चुनरिया” गाने में सनी लियोनी और पवन सिंह के रोमांस के साथ धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है। यह गाना दोनों पर बहुत ही शानदार अंदाज में फिल्माया गया है। सनी लियोनी सफेद रंग की घाघरा-चोली पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि पवन सिंह भी सफेद पैंट, टी-शर्ट और जैकेट पहने डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं।

गाने को मिल चुके हैं 24 मिलियन से अधिक व्यूज (Pawan Singh and Sunny Leone Music Video)

पवन सिंह और सनी लियोनी के गाने “तेरी लाल चुनरिया” को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आज भी जब कहीं यह गाना बजता है, तो दर्शक झूम उठते हैं। बता दें कि “तेरी लाल चुनरिया” गाने को पवन सिंह और ज्योतिका टंगरी ने गाया है, इसके लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं। इस गाने को अब तक 24 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Share This Article