Sansad Ratna Awards 2026: संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘संसद रत्न पुरस्कार 2026’ के तहत दिया जाएगा. इस पुरस्कार की घोषणा प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा की गई है.
इस बार सूची में कई वरिष्ठ और चर्चित नेताओं के नाम शामिल हैं.
इन सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार
व्यक्तिगत श्रेणी में जिन सांसदों का चयन किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- Jagdambika Pal
- Nishikant Dubey
- P. P. Chaudhary
- Shrikant Eknath Shinde
- Praveen Patel
- Bidyut Baran Mahato
- Lumbaram Choudhary
- Hemant Vishnu Savara
- Smita Uday Wagh
- Naresh Ganpat Mhaske
- Medha Vishram Kulkarni
- Narahari Amin
इनमें कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.
चार संसदीय समितियां भी होंगी सम्मानित
इस बार संसद की चार प्रमुख समितियों को भी उनके प्रभावी कामकाज के लिए सम्मानित किया जाएगा.
इन समितियों में शामिल हैं:
- Committee on Agriculture — अध्यक्ष Charanjit Singh Channi
- Finance Committee — अध्यक्ष Bhartruhari Mahtab
- Committee on Rural Development and Panchayati Raj — अध्यक्ष Saptagiri Sankar Ulaka
- Committee on Coal and Mines — अध्यक्ष Anurag Thakur
क्यों खास है संसद रत्न पुरस्कार?
संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 2010 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति A. P. J. Abdul Kalam के सुझाव पर की गई थी.
यह सम्मान उन सांसदों को दिया जाता है जो संसद में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, बहसों में हिस्सा लेते हैं, जनहित के मुद्दे उठाते हैं और प्राइवेट बिल पेश करते हैं.
इस पुरस्कार का उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करना और सांसदों के बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करना है.

