Suvendu Adhikari Threat: Suvendu Adhikari को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। एक वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।
फेसबुक पेज पर दिखा बांग्लादेश का झंडा
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो “The Daily Inquilab” नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पेज पर Bangladesh का झंडा दिखाई दे रहा है, जिसके बाद बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वीडियो में बोलने वाला व्यक्ति हिंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
‘सीमा पर दफनाने’ की दी धमकी
वायरल वीडियो में आरोपी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को “सीमा पर दफनाने” और हमला करने की धमकी देता नजर आ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इसे बेहद गंभीर मान रही हैं, खासकर ऐसे समय में जब हाल ही में मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई थी।
पहले से Z श्रेणी की सुरक्षा
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पहले से केंद्र सरकार की ओर से “Z” श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनकी सुरक्षा में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम तैनात है।
वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
West Bengal पुलिस वीडियो की सत्यता, अपलोड लोकेशन और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सीएम ने दिए खास निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारियों से कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए, लेकिन आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार ने साफ कहा है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

