Narasimha Jayanti: इस दिन करें भगवान नरसिंह की पूजा, पढ़ें शक्तिशाली आरती और मंत्र

Savitri Mehta
Narasimha Jayanti 2026 Aarti Mantra Puja Vidhi
Narasimha Jayanti 2026 Aarti Mantra Puja Vidhi (PC: BBN24/Social Media)

Narasimha Jayanti 2026: श्रद्धा और भक्ति से की गई प्रार्थना जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है. ऐसे में इस पावन अवसर पर विशेष आरती और मंत्रों का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

भगवान नरसिंह की आरती

ॐ जय नरसिंह हरे,
प्रभु जय नरसिंह हरे ।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
जनका ताप हरे ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥तुम हो दिन दयाला,
भक्तन हितकारी,
प्रभु भक्तन हितकारी ।
अद्भुत रूप बनाकर,
अद्भुत रूप बनाकर,
प्रकटे भय हारी ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥सबके ह्रदय विदारण,
दुस्यु जियो मारी,
प्रभु दुस्यु जियो मारी ।
दास जान आपनायो,
दास जान आपनायो,
जनपर कृपा करी ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥ब्रह्मा करत आरती,
माला पहिनावे,
प्रभु माला पहिनावे ।
शिवजी जय जय कहकर,
पुष्पन बरसावे ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

श्रद्धापूर्वक करें इन मंत्रों का जाप

1. आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

2. नरसिंह गायत्री मंत्र

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि।
तन्नो नरसिंह प्रचोदयात॥

3. संपत्ति बाधा नाशक मंत्र

ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

4. ऋण मोचक नरसिंह मंत्र

ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नमः

क्या मिलता है इनका पाठ करने से?

  • भय और संकट से मुक्ति
  • नकारात्मक ऊर्जा का नाश
  • धन और समृद्धि में वृद्धि
  • मानसिक शांति और आत्मबल

जरूरी बात

पूजा और मंत्र जाप करते समय मन को शांत रखें और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान का ध्यान करें.

नरसिंह जयंती के इस पावन अवसर पर अगर आप सच्चे मन से आरती और मंत्रों का पाठ करते हैं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव और दिव्य कृपा का अनुभव कर सकते हैं. 🙏

Share This Article