इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा

Fevicon Bbn24
Israel Pm Netanyahu Prostate Cancer Revelation
Israel Pm Netanyahu Prostate Cancer Revelation (PC: BBN24/Social Media)

Israel PM Netanyahu: Benjamin Netanyahu ने पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है कि उन्हें Prostate Cancer था. उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ समय से गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे थे और अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.

76 वर्षीय नेतन्याहू ने 24 अप्रैल को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की. उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने में करीब दो महीने की देरी की थी, ताकि मौजूदा हालात में दुश्मन देश इसका फायदा न उठा सकें.

डेढ़ साल पहले हुई थी सर्जरी

नेतन्याहू के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या के चलते उनकी सर्जरी हुई थी. इसके बाद वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे.
करीब ढाई महीने पहले यरुशलम के Hadassah Medical Center में जांच के दौरान उनके प्रोस्टेट में एक छोटा ट्यूमर पाया गया. जांच में यह शुरुआती स्टेज का कैंसर निकला, जो शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था.

क्यों छिपाई बीमारी?

नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी बीमारी की जानकारी छिपाई थी. उस समय Iran के साथ संघर्ष चरम पर था और वह नहीं चाहते थे कि उनकी सेहत को लेकर गलत संदेश या प्रोपेगेंडा फैलाया जाए.

इलाज के दौरान भी करते रहे काम

डॉक्टरों ने उन्हें दो विकल्प दिए थे—या तो बीमारी की निगरानी की जाए या इलाज के जरिए इसे पूरी तरह खत्म किया जाए. उन्होंने इलाज का विकल्प चुना और विकिरण चिकित्सा (Radiation Therapy) के जरिए ट्यूमर को खत्म किया.
नेतन्याहू ने बताया कि इलाज के दौरान भी वह अपना काम करते रहे और सामान्य दिनचर्या बनाए रखी.

मेडिकल रिपोर्ट में बताया खुद को फिट

प्रधानमंत्री ने मेडिकल टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनकी स्थिति “बेहतरीन” है और ट्यूमर पूरी तरह खत्म हो चुका है. उन्होंने इस बीमारी को एक छोटी मेडिकल समस्या बताते हुए समय पर इलाज को अहम बताया.

इस खुलासे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी सेहत और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Share This Article