सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद पहला एनकाउंटर, पुलिस ने अपराधी दिलीप को मारी गोली

Fevicon Bbn24
Patna Encounter Dilip Kumar Shot After Jewellery Loot Case
Patna Encounter Dilip Kumar Shot After Jewellery Loot Case (PC: BBN24/Social Media)

Encounter In Bihar: Patna में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड के आरोपी दिलीप कुमार का एनकाउंटर किया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दिलीप के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह एनकाउंटर Samrat Chaudhary के मुख्यमंत्री बनने के बाद राजधानी में हुई पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पूरे मामले की जानकारी पटना के एसएसपी Kartikeya Sharma ने दी.

लूटकांड से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि हाल ही में रामकृष्ण नगर इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में करीब 20 लाख रुपये की लूट हुई थी. इसी मामले में दिलीप कुमार का नाम सामने आया था. पुलिस ने जांच के दौरान एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की.

जांच में उदित नाम के एक व्यक्ति से सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने दिलीप और उसके साथी रोहन को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस के मुताबिक, दिलीप ही वह आरोपी था जिसने वारदात के दौरान दुकानदार के साथ मारपीट की थी.

हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग

एसएसपी के अनुसार, लूट की घटना के बाद आरोपी बेउर इलाके के एक कृषि फार्म में पहुंचे थे, जहां उन्होंने गहनों का बंटवारा किया और हथियार छिपा दिए.

जब पुलिस दिलीप को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दिलीप के पैर में गोली लगी.

मौके से बरामद हुआ हथियार

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, गोली और खोखा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

क्या थी पूरी वारदात?

19 अप्रैल को 5-6 अपराधी बाइक से ज्वेलरी शॉप में घुसे थे. उन्होंने दुकानदार धनंजय कुमार पर पिस्तौल तानकर उन्हें काबू में कर लिया. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और दुकान से सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के गहने लूट लिए गए.

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी थी, जिसके बाद यह एनकाउंटर हुआ.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Share This Article