पटना में दुर्गा पूजा पंडाल बना प्रेम मंदिर की झलक, 60 मुस्लिम कारीगरों ने गढ़ा करिश्मा

संपतचक बाजार का भव्य पंडाल वृंदावन के प्रेम मंदिर की प्रतिकृति, मुस्लिम कारीगरों ने किया निर्माण

Fevicon Bbn24
Patna Durga Puja Pandal Prem Mandir Replica Muslim Artisans
Patna Durga Puja Pandal Prem Mandir Replica Muslim Artisans (PC: BBN24/Social Media)

पटना के संपतचक बाजार में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पंडाल वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की हूबहू प्रतिकृति है, जिसकी ऊँचाई 110 से 115 फीट बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस भव्य पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल से आए 60 मुस्लिम कारीगरों की टीम ने किया है।

पिछले साल से भी ऊंचा पंडाल

युवा मंडली संपतचक बाजार पूजा समिति के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष पंडाल पटना के सबसे ऊंचों में से एक था। इस बार इसे और भव्य बनाने के लिए प्रेम मंदिर की प्रतिकृति का चयन किया गया। इसके निर्माण कार्य के लिए झारखंड के जामताड़ा से कारीगरों को आमंत्रित किया गया।

लाखों की लागत, समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ

करीब 35 से 40 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह पंडाल पूरी तरह से स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों के स्वैच्छिक सहयोग से तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण का काम पिछले दो महीनों से लगातार चल रहा है और अगले तीन दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।

मुस्लिम कारीगरों की अहम भूमिका

मुख्य कारीगर मोहम्मद इकराम ने बताया कि उनकी टीम पूरी तरह मुस्लिम परिवारों से आती है। उन्होंने कहा, “हम वर्षों से देश-विदेश में पंडाल निर्माण का काम करते आए हैं। जहां भी बुलाया जाता है, वहां डिजाइन या तस्वीर देखकर पंडाल तैयार कर देते हैं।”

Share This Article