बेगूसराय में सीओ-ऑपरेटर रिश्वत कांड: निगरानी टीम ने 2 लाख कैश के साथ दबोचा

बिहार में भ्रष्टाचार पर निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, सीओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

Fevicon Bbn24
Bihar Co Data Entry Operator Bribery Arrest
Bihar Co Data Entry Operator Bribery Arrest (PC: BBN24/Social Media)

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार मुहिम के बावजूद लालफीताशाही और घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां एक घूसखोर सीओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर को दो लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

शिकायत पर बिछा निगरानी का जाल

सूत्रों के अनुसार, डंडारी ब्लॉक में तैनात सीओ राजीव कुमार और वहां के डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार पर आरोप था कि वे आम नागरिकों से काम कराने के बदले मोटी रकम वसूलते हैं। शिकायत की पुष्टि होते ही निगरानी विभाग ने मंगलवार को जाल बिछाया और बेगूसराय पहुंची।

कैश लेते ही धर दबोचे गए दोनों

निगरानी टीम ने मौके पर घात लगाकर इंतजार किया। जैसे ही सीओ राजीव कुमार और ऑपरेटर कुंदन कुमार पीड़ित से दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे, टीम ने धावा बोल दिया। दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर कैश बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के लिए निगरानी की गिरफ्त में

गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ ले गई है और आगे की जांच जारी है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि लगातार एक्शन के बावजूद सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार क्यों थम नहीं रहा।

Share This Article