झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

रविवार देर रात मोबाइल पर आई धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पहले भी हो चुका है हमला प्लान

Fevicon Bbn24
Health Minister Irfan Ansari Death Threat Jharkhand
Health Minister Irfan Ansari Death Threat Jharkhand (PC: BBN24/Social Media)

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी को रविवार देर रात अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार, मंत्री को मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर धमकाया गया। फोन करने वाले ने कहा– “तुम बस इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे।”

सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री फिलहाल बोकारो में मौजूद हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने पर भी चर्चा की जा रही है।

पहले भी मिली थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री अंसारी को ऐसी धमकी मिली है। कुछ महीने पहले गिरिडीह निवासी एक व्यक्ति ने मंत्री अंसारी और सुदिव्य कुमार सोनू को जान से मारने की धमकी दी थी। उस मामले में आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया गया था, जब उसका धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Share This Article