Trump Is Dead? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, 95 हजार पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

व्हाइट हाउस ने ट्रंप की मौत की अफवाहों को किया खारिज, डॉक्टर और उपराष्ट्रपति ने दी सफाई

Rohit Mehta Journalist
Trump Is Dead Rumors Social Media Trending
Trump Is Dead Rumors Social Media Trending (PC: BBN24/Social Media)

नेशनल डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया। प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर “Trump Is Dead” हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहा है। शनिवार तक इस हैशटैग पर 95 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके थे, जिनमें कई मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट भी शामिल हैं।

चोट और वायरल तस्वीरों से बढ़ी अटकलें

79 वर्षीय ट्रंप की सेहत को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। कुछ महीने पहले उनके हाथ पर चोट और पैरों में सूजन की तस्वीरें सामने आई थीं। हाल ही में मेकअप से ढके निशान वाली नई तस्वीरें वायरल हुईं, जिसने सोशल मीडिया पर अटकलों को और हवा दे दी।

व्हाइट हाउस और डॉक्टर की सफाई

इन अफवाहों पर व्हाइट हाउस ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। ट्रंप के निजी चिकित्सक डॉ. सीन बारबेला ने बताया कि हाथ पर हुई हल्की चोट बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन दवा के चलते हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में किसी गंभीर बीमारी, हार्ट प्रॉब्लम या डीप वेन थ्रोम्बोसिस का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने ट्रंप की स्थिति को “सामान्य और स्थिर” बताया।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ऊर्जावान हैं और देर रात तक काम करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भविष्य में उन्हें जिम्मेदारी निभानी पड़ी, तो वे पूरी तरह तैयार हैं।

उम्र और अफवाहों का खेल

डोनाल्ड ट्रंप 79 साल की उम्र में राष्ट्रपति बने, जो अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। वहीं, 41 वर्षीय जेडी वेंस तीसरे सबसे युवा उपराष्ट्रपति माने जाते हैं। ट्रंप भले ही लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में नज़र न आए हों, लेकिन हाल ही में उन्होंने Truth Social पर अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया दी थी।

इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर “Trump Is Dead” अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश है, जिसे व्हाइट हाउस बार-बार खारिज कर रहा है।

Share This Article