डॉ दिवाकर तेजस्वी की छात्रों को चेतावनी: नशे से दूर रहें, अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल में ‘वॉक फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दी अहम सीख

Fevicon Bbn24
Dr Diwakar Tejaswi Walk For Life Patna Students Health Awareness
Dr Diwakar Tejaswi Walk For Life Patna Students Health Awareness (PC: BBN24/Social Media)

पटना: राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल में आयोजित ‘वॉक फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक और पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्दी अप्रोच फॉर लिविंग (PAHAL) के मेडिकल डायरेक्टर डॉ दिवाकर तेजस्वी ने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। यह कार्यक्रम आस्था फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

संतुलित दिनचर्या से बच सकते हैं गंभीर रोग

डॉ तेजस्वी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज और अन्य लाइफस्टाइल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उनका कहना था कि इन आदतों से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

युवाओं में नशे का बढ़ता खतरा

अपने संबोधन में डॉ तेजस्वी ने खासकर युवाओं में इंजेक्टेबल ड्रग्स के दुरुपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इससे एडिक्शन के साथ-साथ HIV, हेपेटाइटिस B और C जैसी घातक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है। छात्रों से अपील की गई कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहें बल्कि अपने दोस्तों को भी इसके खतरों के बारे में जागरूक करें।

सही जीवनशैली है स्वस्थ भविष्य की कुंजी

अंत में डॉ तेजस्वी ने कहा— “सही जीवनशैली और नशे से दूरी ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।”

Share This Article