ट्रंप समर्थक उम्मीदवार का विवाद: कुरान जलाई, बोलीं- “इस्लाम खत्म नहीं हुआ तो बेटियों से होगा रेप”

अमेरिकी राजनीति में बवाल, टेक्सास की रिपब्लिकन उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज़ पर इस्लामोफोबिक बयानबाजी को लेकर भारी आलोचना।

Rohit Mehta Journalist
Trump Candidate Valentina Gomez Quran Burning Controversy
Trump Candidate Valentina Gomez Quran Burning Controversy (PC: BBN24/Social Media)

अमेरिकी राजनीति में इस समय एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। टेक्सास में 2026 के चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज़ (Valentina Gomez) ने ऐसा विवादास्पद कदम उठाया है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के घेरे में ला दिया है।

“इस्लाम खत्म नहीं हुआ तो बेटियों से होगा रेप” – गोमेज़ का बयान

गोमेज़ ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर इस्लाम को हमेशा के लिए खत्म नहीं किया गया, तो बेटियों का बलात्कार और बेटों का सिर कलम किया जाएगा। इस बयान के बाद उन्होंने कैमरे के सामने कुरान की एक प्रति में आग लगा दी। हालांकि, चौतरफा निंदा के बाद गोमेज़ ने वीडियो डिलीट कर दिया।

सोशल मीडिया पर बवाल और अंतरराष्ट्रीय आलोचना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोमेज़ ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर चुनावी प्रचार के दौरान साझा किया था। अमेरिका के साथ-साथ अन्य देशों में भी उनके इस कदम को लेकर गुस्सा और नाराज़गी देखी जा रही है।

टेक्सास की मुस्लिम आबादी सिर्फ 1%

टेक्सास में मुस्लिम जनसंख्या मात्र 1% है, इसके बावजूद गोमेज़ लगातार इस्लामोफोबिक बयानबाजी को अपने चुनाव प्रचार का हिस्सा बना रही हैं। वह खुद को “ईसा मसीह द्वारा संचालित” बताती हैं और दावा करती हैं कि अमेरिका एक ईसाई राष्ट्र है।

पहले भी विवादों में रही हैं वैलेंटिना गोमेज़

यह पहली बार नहीं है जब गोमेज़ विवादों में आई हों। मई 2025 में, उन्होंने टेक्सास स्टेट कैपिटल में एक मुस्लिम नागरिक कार्यक्रम को बाधित किया था और इस्लाम विरोधी भाषण दिया था। उस दौरान भी उनका वीडियो वायरल हुआ था।

Share This Article