देवघर शहर के बाजला चौक पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने जमकर कहर बरपाया। Bampas Town जा रही यह बस बेकाबू होकर पहले स्कूटी सवार Alok Kumar Singh (निवासी करनीबाग) और उनके बेटे को रौंदती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में आलोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद भी बस का कहर नहीं रुका। स्कूटी को रौंदने के बाद बस ने सड़क पर खड़े एक टोटो में जोरदार टक्कर मारी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने बचने के प्रयास में गली में मोड़ लिया, लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार भी इसकी चपेट में आ गई।
बिहार में गड्ढे से निकले 4 मासूमों के शव, एक साथ मौत का रहस्य! गांव में मचा कोहराम
कार चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि बस में सवार करीब 31-32 स्कूली बच्चों की जान बच गई। कार चालक ने समय रहते गाड़ी मोड़कर बस की सीधी टक्कर से बचा लिया, वरना बस पलट सकती थी और कई मासूमों की जान जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में बैठे बच्चे बुरी तरह डर गए थे।
नाबालिग खलासी चला रहा था स्कूल बस
हादसे के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि बस ड्राइवर की जगह उसका खलासी बस चला रहा था। वह भी नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
स्थानीय लोग और परिजन इस लापरवाही को लेकर स्कूल प्रशासन और बस मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


