Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने धार्मिक भावनाओं को झकझोर कर रख दिया। गोमती नगर के ‘Chinese Wok’ रेस्टोरेंट से ब्राह्मण समाज की एक महिला ने ड्राई चिली पनीर मंगाया, लेकिन रेस्टोरेंट ने गलती से उसकी जगह चिकन काली मिर्च भेज दिया। महिला ने बिना जांचे-परखे वह डिश खा ली। जैसे ही हकीकत सामने आई, महिला को उल्टियां, घबराहट और बेचैनी होने लगी।
परिवार में फैला गुस्सा, शिकायत पर रेस्टोरेंट ने दिखाई हेकड़ी
महिला के परिजन मनीष तिवारी का कहना है कि जब उन्होंने रेस्टोरेंट में शिकायत की, तो माफी मांगने की बजाय स्टाफ ने उल्टा बहस करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी उन्हें दबाव में लेने की कोशिश करने लगे। मजबूरन परिवार को विभूतिखंड थाने में शिकायत करनी पड़ी और साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस घटना की जानकारी दी गई।
अमृतसर Airport पर बम की धमकी! क्या श्री दरबार साहिब के बाद अब एयरपोर्ट है निशाने पर?
पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर मामला वायरल
विभूतिखंड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में इसे लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो क्लिप्स में लोग रेस्टोरेंट के रवैये पर भी सवाल उठा रहे हैं।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे केस, फूड डिलीवरी कंपनियों पर उठते हैं सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब वेज ऑर्डर करने के बावजूद ग्राहकों को नॉनवेज परोस दिया गया हो। इससे पहले भी कई फूड डिलीवरी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स पर ऐसे आरोप लग चुके हैं। ग्राहक लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे होती है, जब एक धार्मिक समाज के लिए यह मामला सम्मान और आस्था से जुड़ा हो।


