लंदन स्थित ISKCON द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में जानबूझकर मांसाहारी भोजन करने की घटना ने पूरी दुनिया के हिंदू समुदाय को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक रेस्टोरेंट में घुसते ही स्टाफ से पूछता है कि क्या यहां नॉनवेज मिलता है। जब स्टाफ उसे मना करता है, तो वह अपने बैग से मांसाहारी खाने का पैकेट निकाल लेता है और खाने लगता है।
इतना ही नहीं, उस युवक ने बाकायदा अन्य ग्राहकों और स्टाफ को भी मांस ऑफर किया। इसके बाद वह परिसर में ‘फ्री द चिकन’ (Free the Chicken) के नारे लगाता हुआ वहां से निकल जाता है।
यह घटना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इसे सिर्फ एक शरारत नहीं बल्कि हिंदुओं के खिलाफ नफरत से प्रेरित साजिश बताया। यूजर्स का कहना है कि आरोपी जानता था कि हिंदू शांतिप्रिय होते हैं और उसे शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, इसलिए उसने इतनी हिम्मत की।
वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग स्थानीय पुलिस से इस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि नजदीकी पुलिस थाने में इस युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई होगी। यदि इसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो यह समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने की खुली छूट होगी।”
Horrible!
This African-British Youth entered into ISKCON’s Govinda restaurant (knowing it’s Pure Veg Restaurant) and asked if there’s meat available, then pulled out his KFC box and not only ate chicken, but also offered others working/eating in there.
Total nightmare for the… pic.twitter.com/gEnqMPzW9Y
— Spirit of Hindu Women (@SpiritHindWomen) July 19, 2025
इस्कॉन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
इस घटना पर अभी तक ISKCON London की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, कई धार्मिक संगठनों ने इसे सीधे तौर पर समुदाय विशेष को उकसाने की कोशिश करार दिया है।
यह घटना सिर्फ एक मजाक या शरारत नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
ढाका में आसमान से आई तबाही! कॉलेज पर गिरा Bangladesh Air Force का Aircraft, कई की मौत की आशंका



