आगरा की ‘The Kerala Story’ का असली मास्टरमाइंड दिल्ली से पकड़ा गया! किताबें, पैसे और लंदन कनेक्शन से खुफिया एजेंसियां हैरान

ATS और IB की संयुक्त कार्रवाई में अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में ब्रेनवॉश की किताबें बरामद, दिल्ली-कोलकाता में फिर छापेमारी

Fevicon Bbn24
Agra The Kerala Story Mastermind Abdul Rahman Arrested
Agra The Kerala Story Mastermind Abdul Rahman Arrested (Source: BBN24/Google/Social Media)

उत्तर प्रदेश में ATS और IB ने आगरा धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड Abdul Rahman को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया है। रहमान के घर से ब्रेनवॉश की सैकड़ों किताबें मिली हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि Abdul Rahman मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और 1990 में उसने खुद इस्लाम धर्म कबूल किया था। यही नहीं, उसका भतीजा लंदन में रहकर फंडिंग करता था।

लंदन कनेक्शन और विदेश से फंडिंग का खुलासा

पुलिस को शक है कि रहमान का भतीजा लंदन से इस धर्मांतरण नेटवर्क के लिए पैसा भेजता था। इसके साथ ही दिल्ली और कोलकाता में ATS की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से ATS और IB पूछताछ कर रही है, जिसके बाद एक-एक राज सामने आ रहे हैं।

आगरा की ‘The Kerala Story’ का असली मास्टरमाइंड दिल्ली से पकड़ा गया! किताबें, पैसे और लंदन कनेक्शन से खुफिया एजेंसियां हैरान

कलीम सिद्दीकी का शागिर्द निकला अब्दुल रहमान

गिरफ्तार Abdul Rahman जेल में उम्रकैद काट रहे कुख्यात धर्मांतरण गैंग लीडर कलीम सिद्दीकी का शागिर्द है। कलीम को NIA कोर्ट ने सजा सुनाई थी। उसके जेल जाने के बाद रहमान ने यह नेटवर्क संभाला। उसके घर से हरियाणा की ममता नाम की युवती भी मिली, जिसे धर्मांतरण के लिए लाया गया था।

ब्रेसवॉश का ऐसा खेल: हिंदू से मुस्लिम बने गैंग के छह सदस्य

गैंग के 10 आरोपी पहले ही रिमांड पर हैं। इनमें छह सदस्य पहले हिंदू थे, जिन्हें ब्रेनवॉश कर मुसलमान बनाया गया। ये सभी Revert Gang के जरिए सोशल मीडिया पर नए शिकार ढूंढते थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने खुलासा किया कि कई आरोपियों के असली नाम हिंदू हैं। गोवा की आयशा का असली नाम एसबी कृष्णा, कोलकाता के अली हसन का शेखर राय, देहरादून के अबु रहमान का रूपेंद्र बघेल था।

पटना से सूरत-अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट? संसद में उठी मांग, मंत्री के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

कट्टर बन चुकी बहनों की कहानी: शर्त रखीं, नहीं तो दोजख!

सदर बाजार की दो बहनों की ब्रेनवॉश की कहानी बिल्कुल The Kerala Story फिल्म जैसी है। बड़ी बहन, जो M.Sc. Zoology और M.Phil कर चुकी है, NET की तैयारी के दौरान जम्मू-कश्मीर की साइमा उर्फ खुशबू के संपर्क में आई। वहीं से उसे बुर्के की हिफाजत, इस्लाम की अच्छाइयों के वीडियो मिलने लगे। छोटी बहन को भी बड़ी बहन ने समझाया कि पढ़ाई-लिखाई से जन्नत नहीं मिलेगी, इसके लिए धर्मांतरण करना होगा।

इंस्टाग्राम बना नया जाल: Revert Gang का Social Media Game

छोटी बहन ने पूछताछ में बताया कि वह Instagram पर कोलकाता के Reet Banik उर्फ Ibrahim से जुड़ी, जो ‘Connecting Revert’ नाम से ID चलाता था। दोनों बहनों ने शर्त रख दी कि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, उन्हें छोड़ा जाए तभी वे घर लौटेंगी। उन्हें सिखाया गया कि मजहब के लिए काम करने वालों को अगर सजा मिली तो दोजख में भी जगह नहीं मिलेगी।

प्यार बना जानलेवा! बिहार में पिता के सामने युवक को मारी गोली, प्रेमिका के भाई पर सनसनीखेज आरोप

फिल्मों से लिया प्रेरणा: हथियार चलाने का सपना

छोटी बहन ने कहा कि फिल्मों में हथियार चलाती महिलाओं को देखकर वह प्रभावित हुई। घर में मां की डांट से परेशान थी, इसलिए बहन की बातों में आ गई। उसे यही सही रास्ता लगा और वह इस्लाम अपनाने के लिए तैयार हो गई।

Share This Article