सांसद Priya Saroj ने धान की रोपनी कर सबको चौंकाया, क्रिकेटर Rinku Singh से शादी से पहले गांव में वायरल VIDEO

Rinku Singh की मंगेतर और सपा सांसद Priya Saroj का देसी अंदाज देख फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Fevicon Bbn24
Rinku Singh Fiancee Priya Saroj Rice Plantation Video Viral
Rinku Singh Fiancee Priya Saroj Rice Plantation Video Viral (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • Priya Saroj ने खेत में नंगे पांव धान की रोपनी की
  • Rinku Singh से शादी अब फरवरी 2026 में होगी
  • वायरल VIDEO में Priya का देसी अंदाज देख लोग हुए फिदा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी Rinku Singh की मंगेतर और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद Priya Saroj का नया देसी अवतार सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। बारिश और मानसून के मौसम में जब पूरा उत्तर भारत भीग रहा है, ऐसे में Priya Saroj अपने गांव वाराणसी के करखियांव में पहुंचीं और दोस्तों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपनी करने लगीं। Priya ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा- “हमारा गांव ❤️”। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Priya Saroj वीडियो में नंगे पांव खेत में पानी और कीचड़ के बीच धान लगाती दिख रही हैं। सांसद Priya करीब आधे घंटे तक खेत में रही और गांव की महिलाओं के साथ खूब बातें भी कीं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और PDA की योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी।

हत्या, साजिश और सत्ता का खेल! Bihar Vidhansabha में RJD विधायक का BJP पर खतरनाक आरोप

Priya Saroj ने रिंकू सिंह की शादी को लेकर किया खुलासा

हाल ही में Priya Saroj की सगाई क्रिकेटर Rinku Singh से हुई है। सगाई में सपा प्रमुख Akhilesh Yadav, डिंपल यादव समेत तमाम बड़े चेहरे मौजूद थे। रिंकू सिंह और प्रिया की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन अब ये समारोह फरवरी 2026 में होगा। बताया जा रहा है कि Rinku Singh के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। यह शादी वाराणसी में बड़े धूमधाम से होगी, जहां राजनीति और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

देखें Priya Saroj का देसी अंदाज वीडियो:

Share This Article