Bihar Crime: बिहार के शेखपुरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने चचेरी बहन और चाची की निजता को कुचलते हुए उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यही नहीं, वह फर्जी सोशल मीडिया ID बनाकर दोनों को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
पकड़ा गया आरोपी रौशन कुमार, जो पेशे से चाय की दुकान पर काम करता था, ने भरोसे का ऐसा खून किया कि समाज भी सन्न रह गया। Cyber DSP Jyoti Kumari ने जानकारी दी कि रौशन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तीन से ज्यादा फर्जी अकाउंट बनाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था।
पति को देख प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में… फिर रची हत्या की साजिश! बेटे की गवाही से खुला राज
नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर खुला मामला
यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग पीड़िता ने परिवार के साथ साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से अश्लील सामग्री और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की पुष्टि हुई है।
POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
साइबर पुलिस ने आरोपी Roshan Kumar पर POCSO एक्ट समेत IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया से वायरल फोटो और वीडियो हटाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार की गरिमा बनी रहे।
यह मामला बताता है कि कैसे पारिवारिक रिश्तों का अपराधी शोषण कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश होगी।
CBI ने पकड़ा रिश्वत लेते बैंक मैनेजर का ‘जाल’, बैंक के अंदर ही हुई बड़ी कार्रवाई!


