पटना: बिहार की राजधानी पटना में बाईपास थाना परिसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। थाने में सिपाहियों के लिए खाना बनाने वाली महिला अपने तीन बच्चों को छोड़ होमगार्ड जवान Sonu Kumar के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए जवान पर बहला-फुसलाकर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है।
बाहरी बेगमपुर, मंडई पर के निवासी Munna Mehta मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 28 वर्षीय पत्नी Rupa Devi बीते 7 वर्षों से बाईपास थाना में सिपाहियों के लिए खाना बनाती थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र अभी कम है।
मुन्ना मेहता के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले जबसे होमगार्ड जवान सोनू कुमार की पोस्टिंग बाईपास थाना में हुई, तभी से वह उनके घर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे उसकी पत्नी रूपा देवी से नजदीकियां बढ़ीं। सोनू कभी-कभार उपहार और जरूरत का सामान भी लाता था। जब मुन्ना ने इस संबंध में विरोध किया तो सोनू ने कहा कि वह गरीबी में मदद कर रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 8 बजे, Sonu Kumar उनकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। जब काफी देर तक पत्नी वापस नहीं लौटी तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी। मुन्ना ने यह भी बताया कि सोनू खुद पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं।
इस मामले में बाईपास थानाध्यक्ष Rajesh Kumar Jha ने कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही दोनों को खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।


